खेल

WTC Final 2025: लगातार 2 हार के बाद फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? अब बचा सिर्फ यह 1 एक रास्ता

WTC Final 2025: इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज चल रही है. कीवियों ने लगातार 2 टेस्ट जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की. पुणे टेस्ट में उसने भारत को 113 रनों से हरा दिया. यह हार कई मायनों में दर्द देने वाली है. भारत 12 साल बाद घर में सीरीज हार गया. इसके साथ ही अब उसका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का सपना टूटा दिख रहा है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट हारने के बाद उसे बड़ा नुकसान हुआ है. अब फाइनल की राह बेहद कठिन हो चुकी है. आसान शब्दों में कहें तो फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अब चमत्कार करना होगा.

WTC की पॉइंट्स टेबल में भारत की क्या स्थिति है?

WTC की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया अभी पहले स्थान पर है. बैक टू बैक 2 टेस्ट हारने से उसके पीसीटी में बड़ा नुकसान हुआ है. अभी तक इस चक्र में टीम इंडिया ने 13 टेस्ट खेले, जिनमें से 8 जीते, 4 हारे हैं. फिलहाल भारत का पीसीटी 62.82 है, जो दूसरे टेस्ट से पहले 68.06 था. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके पास 62.50 का पीसीटी है.

Related Articles

Back to top button