दो दिन छुट्टी की मांग, बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर

राजनांदगांव
दो दिन की छुट्टी के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, बोले- 5 दिन काम तो 2 दिन अवकाश क्यों नहीं?

राजनांदगांव में बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर कर्मचारी कामकाज से दूर रहे। कर्मचारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य और दो दिन अवकाश लागू करने की है। वहीं, ग्राम नयाभोतीपार से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि जब शासन के कई विभागों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू की जा सकती है, तो बैंक कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए।
कर्मचारियों की मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के साथ परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना में सुधार, पेंशन से जुड़े लंबित मुद्दे, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और सेवा शर्तों से संबंधित मांगें भी शामिल हैं। कर्मचारियों ने मांगों के जल्द निराकरण की बात कही।
हड़ताल के चलते बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे पांच दिन काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सप्ताह में दो दिन का अवकाश भी दिया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा।
इधर, ग्राम नयाभोतीपार से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग रखी।



