CGPSC घोटाला केस: एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया अरेस्ट, 6 दिन की ED रिमांड में भेजे गए

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाला मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।

शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी ने कोर्ट को बताया कि मामले में आरोपी कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघारिया के बीच हुई वॉट्सऐप चैट जांच के दौरान जानकारी मिली। एजेंसी ने इसी आधार पर उनसे पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए चेतन बोरघारिया की 6 दिन की रिमांड मंजूर कर
ईडी ने इससे पहले धमतरी और बलरामपुर में कार्रवाई की थी। धमतरी में चेतन बोरघरिया के अमलतास पुरम स्थित घर पर टीम ने छापा मारा था, जबकि बलरामपुर में भी उनसे पूछताछ की गई थी।
उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
सीजीपीएससी मामले में गिरफ्तार कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को 6 दिन पहले कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने उसकी रिमांड आगे बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उत्कर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच में अभ्यर्थियों को परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने के आरोप भी सामने आए हैं। ईडी के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार उत्कर्ष चंद्राकर की भूमिका अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स के पेपर पहुंचाने से जुड़ी थी



