छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में आज होगी राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा, गांधी-शास्त्री जयंती पर होगा आयोजन..

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे बूढ़ापारा स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

सर्वधर्म प्रार्थना के जरिए दिया जाएगा भाईचारे का संदेश

यह कार्यक्रम भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता रहेगी।

Related Articles

Back to top button