
रायपुर: राजधानी में अग्रवाल समाज की ओर से रविवार को अग्रथॉन 4.0 मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवा-युवतियों के साथ समाज के वरिष्ठजन भी उत्साह के साथ शामिल हुए।
मैराथन की शुरुआत तेलीबांधा तालाब से हुई। सुबह करीब 7 बजे फ्लैग ऑफ कर दौड़ को रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ मैराथन में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और बेमेतरा एसपी भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अग्रथॉन 4.0 के जरिए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।



