छत्तीसगढ़न्यूज़रायपुर

CG कांग्रेस के चार नेताओं का AICC में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव पद की दौड़ में शामिल; राहुल गांधी ने परखा राजनीतिक कौशल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी देने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं का राष्ट्रीय सचिव पद के लिए साक्षात्कार लिया गया है।

इन नेताओं को बुलाया गया दिल्ली

प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल, महासचिव दीपक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया गया था। दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी का साक्षात्कार नौ सितंबर को हुआ, जबकि सुबोध हरितवाल का साक्षात्कार सोमवार को लिया गया।

140 नेताओं का हुआ साक्षात्कार

  • कांग्रेस नेताओं के अनुसार एआइसीसी में राष्ट्रीय सचिव समेत अन्य पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया भी सोमवार को पूरी हो गई। राष्ट्रीय सचिव पद के लिए देशभर से करीब 140 नेताओं का साक्षात्कार लिया गया है।
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से चर्चा कर उनके रणनीतिक कौशल, राजनीतिक समझ और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया।

प्रदर्शन को दी जा रही प्राथमिकता

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन में नियुक्ति के लिए लाबिंग या सिफारिश के बजाय नेताओं की सक्रियता और पूर्व में मिली जिम्मेदारियों के दौरान उनके प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के नेताओं के संबंध में संगठन स्तर पर गोपनीय जानकारी जुटाई गई थी। ऐसे में प्रदेश से दो-तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button