National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, 22 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को गुजरात (National Film Awards 2026) के एकता नगर (केवडिया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह में वर्ष 2024 के दौरान भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फिल्मकारों, कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। वहीं ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चुना गया है।

ममूटी और कार्तिक साझा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
अभिनय श्रेणी में ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। ‘आर्टिकल 370’ के लिए यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ (National Film Awards 2026) मुख्य अभिनेत्री का सम्मान प्राप्त करेंगी। वहीं ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिलेगा।
अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों को सम्मान
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी (National Film Awards 2026) के साथ मराठी, संथाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, तुलु और गढ़वाली सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं को सम्मानित किया जाएगा। ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘अमरन’, ‘पुष्पा: द रूल पार्ट-02’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘स्त्री 2’ को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिलेंगे। गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में इस बार एक संथाली फिल्म को भी सम्मान मिलेगा। इससे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा की भाषाई और क्षेत्रीय विविधता की झलक दिखाई देगी।
फ़िल्में
सिनेमा लेखन में संजीव श्रीवास्तव होंगे सम्मानित
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन श्रेणी में संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं डॉ. प्रदीप केंचनुरु की कन्नड़ सिनेमा के राजनीतिक और दार्शनिक आयामों पर आधारित पुस्तक को सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। ये पुरस्कार फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट रचनात्मक और तकनीकी योगदान के लिए दिए जाते हैं।



