राजनीतिरायपुर

पीएम आवास पर बहस के बाद पोस्टर वार : भूपेश बघेल बोले – अगली बार किसी समझदार को भेजना, भाजपा ने कहा – भ्रम का गुब्बारा फूटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास को लेकर आज रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच खुली डिबेट हुई। इस दौरान आकड़े को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। डिबेट के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर वार-पलटवार शुरू हो गया है।

भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा है कि अगली बार किसी समझदार को भेजना। ‘छोटा रिचार्ज’ रील के लिए ही ठीक है। वहीं भाजपा ने पोस्टर जारी कर लिखा है कि हवाबाजी का हुआ बंटाधार, भ्रम का गुब्बारा फूटा सही आंकड़ों के साथ। इसके अलावा भाजपा ने एक और पोस्टर जारी कर लिखा है – तुम्हारी इनकमिंग भी जनता ने बंद कर दी है मिस्टर एटीएम, अगली बार राहुल गांधी को भेजना।

बता दें कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद आज ओपन डिबेट तय की गई और रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेता कार्यक्रम पहुंचे थे, जहां इस मुद्दे पर बहस हुई।

Related Articles

Back to top button