मध्यप्रदेश

भजन गाकर पुलिस को सुनाई खरी-खोटी

आदिवासी महिलाओं का थाने में अनोखा प्रदर्शन ग्राम पंचायत गूडर की आदिवासी महिलाओं ने अवैध जहरीली कच्ची शराब और बस्ती के बीच खुली शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। तहसीलदार निशिकांत जैन और थाना प्रभारी संजय सिंह किरार को ज्ञापन सौंपने के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।


थाने के भीतर महिलाओं ने “अवैध शराब बंद करो” और “पुलिस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी” के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही, विरोध का अनूठा तरीका अपनाते हुए महिलाओं ने थाने के प्रांगण में जमीन पर बैठकर “श्री राम जय राम जय जय राम” का भजन भी गाया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अवैध कच्ची शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है और बस्ती के बीच शराब दुकान होने से महिलाओं व छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर अवैध शराब के अड्डों को नष्ट कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाना परिसर के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगी

Related Articles

Back to top button