क्राइम

पति ने की पत्नी की हत्या बात सिर्फ इतना था की पत्नी ने की खाना बनाने से  मना ….

 बिलासपुर। पत्नी की बेरहमी से हत्या कर आरोपी हुआ था फरार ,मामला सीपत थाना क्षेत्र  का है.तीन दिन पहले जब पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी पति ने टंगिया और लकड़ी के डंडे से हमला कर हत्या कर दी,पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया और डंडा बरामद कर लिया है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

11 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मटियारी में रहने वाली मुमताज शिकारी की हत्या कर उसका पति फरार हो गया है. आरोपी पति की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी रामफल शिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की.आरोपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी रामफल शिकारी शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी मुमताज को खाना बनाने के लिए कहने पर, उसने खाना बनाने से मना कर दिया, तो दोनों के बीच विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रामफल शिकारी ने घर में ही रखे टंगिया और लकड़ी के डंडा से पत्नी पर हमला कर दिया. उसकी मौके पर मौत हो गई थी. 

Related Articles

Back to top button