देशवायरल

Delhi CJP Protest LIVE: अभिजीत दीपके हिरासत में और जंतर-मंतर पर सन्नाटा, इंडिया गेट और संसद मार्ग का क्या हाल?

 दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसे देखते हुए राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. CJP ने  ‘जंतर-मंतर-2.0’ का ऐलान किया है.  कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस से सीजेपी को प्रदर्शन करने की परमिशन नहीं मिली है. इसीलिए पूरी दिल्ली को किले में तब्दील किया गया है. दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं. हर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं.साथ ही जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया जाएगा. बाजारों भी बंद रहेंगे.  वहीं दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया गया है. नई दिल्ली की ओर जाने वाले 30 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button