राजनीतिरायपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित, भूषण शर्मा बने अध्यक्ष एवं तुषार साहू को मंत्री का दायित्व

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवीन कार्यकारिणी में विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे भूषण शर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा तुषार साहू को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रहित, शैक्षणिक वातावरण, रचनात्मक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

भूषण शर्मा पूर्व में विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष एवं मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच सक्रियता को देखते हुए उन्हें पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तुषार साहू भटगांव अभाविप के एसएफएस (Student for Sewa) संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया है।

नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में शिवम सिंह, अविनाश ठाकुर, खुशबू चंद्रवंशी एवं अर्पित सिंह तथा सहमंत्री के रूप में तनीष्क मिश्रा, पंचू पटेल, भिवानी सिन्हा एवं कृष्णा ठाकुर का चयन किया गया।

विभिन्न आयामों एवं विभागों की जिम्मेदारियों के अंतर्गत एसएफएस संयोजक ट्विंकल देवांगन एवं सह-संयोजक सुमित शाह, एसएफडी संयोजक पूनम चंद्रवंशी एवं सह-संयोजक पूर्वा, खेलो भारत संयोजक स्नेहा ग्रेस थॉमस एवं सह-संयोजक सूरज साहू, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक साक्षी साहू एवं सह-संयोजक भारती पटेल को दायित्व सौंपा गया।

इसी क्रम में सोशल मीडिया संयोजक तुषार सिन्हा, स्टडी सर्कल प्रमुख अभ्युदय मिश्रा, विधि विभाग प्रमुख स्वभाव अग्रवाल एवं लीतिन मौर्य, बॉयज हॉस्टल पावरग्रिड प्रमुख अस्मित राज फूटाने, गांधी हॉस्टल प्रमुख राहुल साहू, योग विभाग प्रमुख यश बजाज तथा जूलॉजी विभाग प्रमुख तेजस्विनी निषाद को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, शोध संयोजक के रूप में गिरधर साहू का चयन किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गणेश्वरी सिंह, माही, आलोक रौतिया, आयुष साहू, चिरंजीव साहू एवं विनय को शामिल किया गया।

अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ परिसर में सकारात्मक, अनुशासित एवं राष्ट्रहित से प्रेरित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। नवीन कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी तथा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं, छात्रावास संबंधी समस्याओं और विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करेगी।

नवीन कार्यकारिणी ने छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के मूल मंत्र “ज्ञान, शील, एकता” के अनुरूप कार्य करने तथा विद्यार्थियों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button