मनोरंजन

4000 करोड़ की रामायणम् पर भारी पड़ी आगरा की रामलीला, गौरव खन्ना को श्रीराम के रोल में देख लोग बोले फिल्म में रणबीर कपूर को क्यों लिया?

अनुपमा से ब्रेक लेने के बाद गौरव खन्ना सेलेब्रिटी मास्टर शेफ, बिग बॉस और फिर खतरों का खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में नजर आए. इनमें से दो शो यानी कि सेलेब्रिटी मास्टर शेफ और बिग बॉस 19 से तो गौरव विनर बनकर बाहर निकले. इस बीच हम में भी उन्होंने एक शो किया और यहां उनका लुक और अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल गौरव आगरा में हुए एक रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आए. स्टेज पर हुई इस रामलीला की कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैन्स गौरव का ये सौम्य अंदाज देख फिदा हो गए हैं. इससे पहले हमने आपको बताया था कि लोग गौरव खन्ना में अरुण गोविल की झलक देख रहे हैं लेकिन अब मामला अरुण से आगे बढ़कर रणबीर कपूर तक पहुंच गया है.  

आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित इस इवेंट में रामायण को दिखाती एक रामलीला रखी गई. इस कार्यक्रम में गौरव ने पहली बार भगवान राम का किरदार निभाया, जबकि विंदू दारा सिंह ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया. जब गौरव भीड़ के बीच से मंच की तरफ बढ़े, तो फैंस उनके “दिव्य” रूप को देखकर हैरान रह गए. मंच पर उनकी परफॉर्मेंस के दौरान फैंस ने उनका उत्साह बढ़ाया और खूब चीयर किया. इवेंट के बाद एक्टर ने बताया कि वह नाटक देखने के लिए अपने माता-पिता को भी साथ लाए थे. यह पहली बार था जब उन्होंने उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखा था. गौरव के माता-पिता ने कहा कि उन्हें भगवान राम के रूप में उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई.

इंटरनेट यूजर्स की भी यही राय थी. भगवान राम के रूप में गौरव के क्लिप्स तेजी से ऑनलाइन सामने आए और फैंस ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की. एक कमेंट में लिखा था, “रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम क्यों बन रहे हैं? गौरव कहीं बेहतर हैं.” एक और कमेंट आया, “भगवान राम के रूप में वह बहुत दिव्य लग रहे हैं.” एक फैन ने लिखा, “रोंगटे खड़े हो गए. गौरव खन्ना जी, आप भगवान राम के रूप में बहुत सुंदर और दिव्य लग रहे हैं. आपने अपनी शानदार एक्टिंग, शालीनता और सादगी से सबका दिल जीत लिया है. सचमुच आपको श्री राम के रूप में देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया.” एक और फैन ने कमेंट किया, “राम के रूप में GK बहुत दिव्य और सुंदर लग रहे थे. वह हमेशा अपनी सादगी और शांति से लोगों का दिल जीतते हैं और यह उनकी परफॉर्मेंस में भी झलकता है.”

बता दें कि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं. नमित मल्होत्रा के बैनर तले आ रही इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान, यश रावण और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

गौरव खन्ना के रीसेंट प्रोजेक्ट

गौरव को आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा गया था. चोट के कारण एक टास्क पूरा न कर पाने की वजह से उन्हें शुरू में शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन बाद में वे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापस आए. हालांकि, चोट की वजह से उन्होंने एक हफ्ते के अंदर ही शो छोड़ दिया, जबकि उन्होंने रुबीना दिलैक और रूहानिका धवन के खिलाफ एलिमिनेशन टास्क जीत लिया था. आखिरकार, एक्टर अविनाश मिश्रा ने ओरी और ऋत्विक धनजानी को हराकर ट्रॉफी जीती.

खबरों के मुताबिक गौरव अब एकता कपूर के आने वाले शो में श्रद्धा आर्या के साथ नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की कहानी एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है और इस पर अभी काम चल रहा है. इस शो के जरिए गौरव ‘अनुपमा’ के बाद डेली सोप में वापसी करेंगे.

Related Articles

Back to top button