क्राइम

नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया….

राजनांदगांव में पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बहला-फुसलाकर ले गए नाबालिगों को

जानकारी के अनुसार 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को दो अलग-अलग परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना राजनांदगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात युवक उनकी नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विशेष टीम बनाकर शुरू की तलाश

घटना के बाद पुलिस ने थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की। टीम ने लगातार पतासाजी और तकनीकी जांच के जरिए दोनों नाबालिग बच्चियों का पता लगाया और उन्हें आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष) और साहिल मंडावी (20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

नाबालिग पीड़िताओं के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में POCSO Act की धारा 4(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) भी जोड़ दी।

आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और पीड़ित बच्चियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button