ट्विशा मौत मामला गरमाया: परिजनों और पूर्व सैन्य अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जांच पर उठे गंभीर सवाल

भोपाल:ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को परिजनों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

“सामान्य मौत नहीं, अलग तरह की डेथ”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सैन्य अधिकारी श्याम श्रीवास्तव ने कहा—
यह मामला सामान्य आत्महत्या का नहीं है
“यह एक अलग तरीके की डेथ है”
मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही
प्रभावशाली लोगों के कारण न्याय प्रभावित हो रहा है
पिता की भावुक अपील
ट्विशा के पिता ने मीडिया के सामने भावुक अपील करते हुए कहा—
उनकी बेटी का शव पिछले 8 दिनों से रखा हुआ है
अब तक जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी
आरोपी पक्ष द्वारा मीडिया में दिए जा रहे बयानों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई
न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे परिजन
परिजनों ने ऐलान किया है कि—
शौर्य स्मारक तक बाइक रैली निकालकर ट्विशा को श्रद्धांजलि दी जाएगी
इसके बाद पुलिस कमिश्नर, DGP, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा
पूर्व सैन्य अधिकारियों का सख्त रुख
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पूर्व सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट कहा—
सेना से जुड़ा होना किसी को कानून से ऊपर नहीं बनाता
यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है



