न्यूज़मध्यप्रदेश

Indore Police vs BJP: बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़ने पर बवाल, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच..

Indore BJP Leader Thapped: इंदौर में हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान बीजेपी नेता वीरेंद्र शेंडगे और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट तक पहुंच गई.

Indore BJP Leader Thapped: मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक व्यस्त चौराहे को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को सस्पेंड कर दिया. वहीं टीआई ट्रैफिक राधा यादव को कार्यालय अटैच किया गया है.

जानें पूरा विवाद

दरअसल, इंदौर में हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया. महू नाका चौराहे पर यातायात पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान विधानसभा-4 के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट तक पहुंच गई.

बीजेपी नेता वीरेंद्र शेंडगे का आरोप

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने वीरेंद्र शेंडगे के साथ बदतमीजी और मारपीट की. घटना से नाराज विधायक मालिनी गौड़ के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और महू नाका चौराहे पर चक्का जाम कर ट्रैफिक रोक दिया. अब इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ट्रैफिक कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को सस्पेंड कर दिया, जबकि टीआई ट्रैफिक राधा यादव को कार्यालय अटैच किया गया है.

मामले की हो रही जांच

एसीपी शिबेंदु जोशी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. समूचे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button