धमतरी

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, कई नदियां उफान पर

धमतरी। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। धमतरी के गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने की रिपोर्ट सामने आई है। वहीं दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र में भी बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा है।


राजनांदगांव क्षेत्र के कई बैराजों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने की जानकारी है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रशासन द्वारा जलस्तर और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button