धमतरीन्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत..

धमतरी l धमतरी जिले के ग्राम भटगांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है ,वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है ,बताया जा रहा है कि ग्राम भटगांव निवासी रोहित सिन्हा 16 मई की देर शाम काम से लौट कर घर आया था…

जो अपने घर के बाड़ी तरफ बाथरूम में लगे टाइल्स को देखने जा रहा था, तभी जोरदार बिजली कड़कने से युवक का मोबाइल ब्लास्ट हो गया ,साथ ही रोहित नीचे जमीन में गिर गया ,आवाज आने पर परिजन बाड़ी की ओर गए तो युवक जमीन पर पड़ा हुआ था ,जिसे उठाकर तत्काल जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, यहां लाने के बाद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ,फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button