क्राइमबिलासपुर

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद विवाद करने से हुआ यह हादसा…

बिलासपुर।  कोटा थाना इलाके में पेंडारी निवासी दीपांशु साहू पर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दीपांशु की अंतड़ियां बाहर आ गई है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कानन पेंडारी निवासी हर्ष कौशिक, सोनू विश्वकर्मा, प्रितम साहू स्कूटी से घूमने निकले थे. गनियारी के पास तीनों युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की, जिससे उनके साथ मौजूद लड़कों ने उनकी स्कूटी की चाबी निकालकर रख ली. उसके बाद हर्ष कौशिक ने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया तो दीपांशु साहू, रजनीकांत कौशिक और कुलदीप बघेल पल्सर बाइक से वहां पहुंचे.

युवक और लड़कियां कोटा की naga788 ओर भागने लगे. दीपांशु, रंजनीकांत, कुलदीप उनका पीछा करने लगे. कोटा स्थित 24 कैरेट होटल के पास 4 से 5 लड़कियां 3 से 4 लड़के एकत्रित होकर तीनों युवकों को रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट करने लगे. इसी दौरान एक युवक ने दीपांशु साहू के पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. वारदात के बाद हमलावर लड़कियां और युवक भाग निकले.घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

Related Articles

Back to top button