राजनीति

छत्तीसगढ़ के रायपुर में अंबिकापुर के युवक की हत्या पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, 

रायपुरl आज सुबह अम्बिकापुर के युवक ईश्वर राजवाड़े की राजधानी के मरीन ड्राइव के पास  हत्या होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा से बात की है. सिंहदेव ने कहा, प्रदेश की राजधानी के मुख्य पर्यटन क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर घटित यह घटना हतप्रभ करने वाला है.

अंबिकापुर  निवासी ईश्वर naga788 राजवाड़े शासकीय कार्य से अपने अधिकारी को लेकर प्रदेश की राजधानी रायपुर आया था. आज सुबह वह रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास मॉर्निंग वॉक के लिए गया था, जहां मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उसकी मोबाइल लूटने के प्रयास में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी.

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस घटना से मैं भौचक्का रह गया हूं. छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि ऐसी बुरी स्थिति छत्तीसगढ़ में कभी नहीं रही. सरगुजा निवासी ईश्वर राजवाड़े की इस तरह दिनदहाड़े हत्या से मन आहत है. घटना की जानकारी होते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा को फोन कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button