वायरलव्यापार

केशकाल घाटी में 50 घंटे से लगा जाम, दोनों ओर से फंसे मालवाहक वाहन, व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा असर….

कोंडागांव। शनिवार रात से लगा जाम अब तक नहीं हट सका है, केशकाल घाटी में जिससे मालवाहक वाहनों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाट के सातवें मोड़ पर एक ट्रक के खराब होने से यह जाम शुरू हुआ, जो अब लगभग 50 घंटे से जारी है.

 विकास बघेल केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर जाने वाली गाड़ियों को दादरगढ़ के पास और जगदलपुर की ओर आने वाली गाड़ियों को naga788 बटराली और फरसगांव के पास रोक दिया गया है. केवल बसों और छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है. इस जाम से मालवाहक वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है. रविवार से केशकाल घाट की सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो सकती है. प्रशासन जाम हटाने के प्रयास में जुटा हुआ है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके.

Related Articles

Back to top button