राजनीति

वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी, डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है..

, वायनाड लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं। इनमें वायनाड जिले की मनंतावाडी (रिजर्व), सुल्तान बथेरी (रिजर्व), कलपेट्टा, कोझिकोड जिले की तिरुवमबाडी तथा मलप्पुरम जिले की निलांबुर, ईरानद और वंडूर सीटें शामिल हैं। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनावों में रायबरेली सीट से जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी थी। इस वजह से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। वायनाड में प्रियंका गांधी की पहली राजनीतिक चुनौती पर सबकी नजर है। कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास बनाएंगी।

 वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यहां CPI कैंडिडेट सत्यन मोकेरी दूसरे तो भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर हैं।

Related Articles

Back to top button