Uncategorizedक्राइम

सनी लियोन के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाला युवक गिरफ्तार, जगदलपुर।

जगदलपुर।  राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे।  बस्तर जिले के तालुर गांव के युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है ,महतारी वंदन योजना में फर्जी आवेदन करने का मामला सामने आया है,

बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीरेंद्र जोशी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोन और पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विवाहिता, विधवा और तलाकशुदा सभी महिलाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के लिए 5 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पहली किस्त जारी की गई थी। वर्तमान में, 70 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार हैं। सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है। कल करीना कपूर का नाम भी सामने आ सकता है। गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने गंभीरता से जांच की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button