न्यूज़बिज़नेस (Business)व्यापार

सरकार ‘गिग वर्कर्स’ को देने जा रही बड़ी सौगात, डिलीवरी बॉय को मिलेगी पेंशन…

 डिलीवरी बॉय और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. जोमैटो, स्विगी, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के लिए काम करने वाले लाखों डिलीवरी बॉय को पेंशन मिल सकती है. CNBC आवाज ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है. दरअसल, ओला, उबर और अमेजन जैसी कंपनियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है. अगले महीने कैबिनेट में यह प्रस्ताव भेजा जा सकता है.

गिग वर्कर्स ऐसे कर्मचारी होते हैं जो कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर किसी संस्थान के साथ काम करते हैं. इन्हें ‘काम के बदले भुगतान’ किया जाता है. इनमें फ्रीलांसर्स, ऑनलाइन सर्विस देने वाले कर्मचारी, कंटेंट क्रिएटर्स, कॉन्ट्रैक्ट फर्म के साथ जुड़े कर्मचारी, डिलीवरी का काम करने वाले कर्मचारी, कैब ड्राइवर आदि शामिल हैं, जो अस्थायी कर्मचारी होते हैं.

एक खास अनुपात में कंट्रीब्यूट करने को कहा है. कंपनियां ईपीएफओ में राशि जमा कराएंगी. वहीं, गिग वर्कर्स के पास पेंशन पाने के 2 विकल्प होंगे.गिग वर्कर्स को पेंशन देने के प्रस्ताव पर अमेजन और जोमैटो समेत कई कंपनियों ने अपनी सहमति जताई है 

Related Articles

Back to top button