छत्तीसगढ़शिक्षा

सुकमा में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने सुकमा में ‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है।

सुकमा l सुकमा में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS इंडिया) ने सुकमा में ‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत 13 वंचित लड़कियों को कुल 1.74 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। मार्च 2022 से चल रहे इस कार्यक्रम से अब तक पांच राज्यों की करीब 1000 लड़कियों को मदद मिली है।

छात्रवृत्ति वितरण समारोह में छात्राएं, उनके परिवार और स्थानीय अधिकारी शामिल हुए। ADEO प्रशाद डैनियल और समाजसेवी सीताराम राणा ने AM/NS इंडिया की इस पहल की सराहना की। कुम्हारस प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने भी लड़कियों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

यह कदम सुकमा में लड़कियों की शिक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।

Related Articles

Back to top button