छत्तीसगढ़न्यूज़हेल्थ (Health)

NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख का फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…

छत्तीसगढ़ सरकार ने NHM अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है, अब उन्हें 6 लाख रुपये का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है.

रायपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) करने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, 6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा.

सरकार पर नहीं आएगा कोई बोझ

जानकारी के अुनसार, NHM के कर्मचारियों को यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा. साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित समस्त सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी.

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल? 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा. 

Related Articles

Back to top button