मध्यप्रदेश

भोपाल में शराबी युवकों का हंगामा, कार की छत पर चढ़कर किया डांस

राजधानी भोपाल में शराब के नशे में धुत युवकों की हुड़दंग का मामला सामने आया है। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में नर्मदापुरम रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कार की छत पर चढ़कर डांस कर रहे थे और इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी की। अचानक हुए इस हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button