भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन में महिला कर्मयोगियों को निशुल्क ई साइकिलों का वितरण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महिला कर्मयोगियों को बड़ी सौगात देते हुए निशुल्क ई-साइकिलों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक कार्यों को सुगम करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है और ऐसे प्रयासों से महिलाओं की कार्यक्षमता के साथ-साथ उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

ई-साइकिल मिलने से महिला कर्मयोगियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। इस योजना को महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button