देश - विदेश
		
	
	
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है…

देश -विदेश l उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए ,लिस्ट में 4 बड़े नाम भी शामिल हैं। महाविकास अघाड़ी में शिवसेना-UBT, कांग्रेस और एनसीपी-शरद पवार के बीच 85-85-85 का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ है। आज शिवसेना-UBT की दूसरी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम | 
| धुले शहर | अनिल गोटे | 
| चोपड़ा | राजू तडवी | 
| जलगांव शहर | जयश्री महाजन | 
| बुलढाणा | जयश्री शेलके | 
| दिग्रस | पवन जयस्वाल | 
| हिंगोली | रूपाली पाटील | 
| परतुर | आसाराम बोराडे | 
| देववली | योगेश घोलप | 
| कल्याण पश्चिम | सचिन बासरे | 
| कल्याण पूर्व | धनंजय बोडारे | 
| श्रीगोंदा | अनुराधा नागवाड़े | 
| शिवडी सीट | अजय चौधरी | 
| भायखला | मनोज जामसुतकर | 
| कणकवली | संदेश पारकर | 
| वडाला | श्रद्धा जाधव | 
शिवसेना यूबीटी ने अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। अब 15 और उम्मीदार उतार कर पार्टी ने कुल 80 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए हैं।
 
				


