क्राइम

दोस्त ने दोस्त को कटर मारकर किया घायल,पुलिस ने कियाआरोपी को गिरफ्तार….

भिलाई l कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया पब्जी खेलते समय विवाद के बाद , छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया. इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया.

Related Articles

Back to top button