क्राइमदुर्ग

बांग्लादेशी 2 महिलाएं, कई सालों से रह रही थीं गुपचुप छत्तीसगढ़ में ….

 दुर्ग पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये दोनों महिलाएं मोहन नगर इलाके में पिछले कई सालों से सपना शर्मा और रानी पासवान के नाम से रह रही थीं. पूछताछ में इनकी असली पहचान सनाया नूर और खुशबू बेगम के रूप में हुई जो बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले की मूल निवासी हैं.

 दुर्ग पुलिस लगातार अवैध घुसपैठियों और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी सिलसिले में एसटीएफ की टीम भी गठित की गई है. 24 मई को एसटीएफ की टीम ने स्कैन ट्रैक सर्च करते हुए इन दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया. दोनों ने कबूल किया कि वे करीब 15 साल पहले अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर भारत में बिना वैध दस्तावेजों के घुसी थीं. उन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए थे.

 पिछले आठ सालों से सपना शर्मा उर्फ ​​सपना मंडल के नाम से चंगोराभाठा रायपुर में रहती थी सनाया नूर, 2019 में अभय शर्मा नाम के व्यक्ति को अपना पति बताकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक पासबुक बनवा ली थी. जांच में यह भी पता चला कि वह इंटरनेट के जरिए बांग्लादेश के कई नंबरों से लगातार संपर्क में थी. 

Related Articles

Back to top button