न्यूज़

आज लोक माता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती

आज लोक माता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर सतना एयरपोर्ट का आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल लोकार्पण भोपाल से किया जाएगा, सतना एयरपोर्ट लोकार्पण के बाद जिले की 7 आदिवासी महिलाएं सबसे पहले यात्रा करेगी, जो कि सतना से रीवा जाएगी, उसके बाद वह वापस सतना आएगी, महिलाओं के अंदर हवाई यात्रा को लेकर बहुत उत्साह दिखा।


आपको बता दे कि 37 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट में 19 सीटर जहाज उतरेगा, और इससे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सिंगरौली, खजुराहो तक जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहेल, राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के अलावा जिले के सांसद गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय, रामपुर विधायक विक्रम सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस, एसपी आशुतोष गुप्ता सहित आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद।

Related Articles

Back to top button