नारायणपुर

नारायणपुर में अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग सीजन-3 का आगाज


नारायणपुर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग सीजन-3 का शानदार आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस बैडमिंटन लीग में जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नारायणपुर के रामकृष्ण आश्रम में आयोजित अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग सीजन-3 में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि प्रतियोगिता के लिए 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। लीग के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी रामकृष्ण आश्रम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारायणपुर जैसे आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है।

अबूझमाड़ क्षेत्र में जहां संसाधनों और सुविधाओं की चुनौतियां बनी रहती हैं, वहीं इस तरह के आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button