न्यूज़

51 लाख की लागत से बना मिनी स्टेडियम पुरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है…

मनेंद्रगढ़ l जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पेंड्री में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 10 वर्ष पहले 51 लाख रुपये से अधिक की लागत से मिनी स्टेडियम बनाया गया था लेकिन अब यह स्टेडियम पुरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।आलम यह है कि स्टेडियम के चारों ओर पीच पर बड़े बड़े चट्टान है जिससे ऐसा लगता है कि बिना निरीक्षण किए ही स्टेडियम का निर्माण किया गया है।

जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा स्टेडियम का रखरखाव भी नहीं किया जा रहा है गेट टुटे पड़े और खंडहर स्टेडियम में शाम होते ही स्टेडियम शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन जाता है जिसके कारण 10 साल बाद भी स्थानीय युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। सचिव शिव गोपाल ने कहा कि विभागीय स्तर से स्टेडियम का निर्माण किया गया था .

जिसमें स्ट्रक्चर तैयार है लेकिन समतलीकरण नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक को लिखित में इसकी शिकायत की गई है जिसके द्वारा आश्वासन दिया गया है। इस मुद्दे पूर्व विधायक चंपा देवी पावले ने भी अपनी बात रखी है।

Related Articles

Back to top button