क्राइम

सरगुजा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है..

सरगुजा l सरगुजा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है,जहां दो मासूमों के तालाब में डूबने से मौत हो गईं है, तो वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है, वही पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन नहीं मिलने के कारण परिजन मोटरसाइकिल से शव ले जाने में मजबूर नजर आए,

दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलसिला का है, जहां बीती शाम तालाब में डूबने से दो मासूमो की मौत हो गई थी,इसके बाद आज परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने रघुनाथपुर लेजाया गया, जहां परिजनों ने डॉक्टर पर पोस्टमार्टम करने की एवज में 20 हजार रु मांगने का आरोप लगाया है, वहीं शव वाहन नहीं मिलने के कारण परिजन मासूमों के शव को मोटरसाइकिल से लेकर अपने घर पहुंचे है,

इस पूरे मामले को लेकर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी इन आरोपों को नकारते हुए परिजनों द्वारा के आरोपों को निराधार बताया है, साथ ही रिश्वत मांगने के इस आरोप पर टीम गठित कर जांच कराने कि बात कही है,

सरगुजा जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं किस प्रकार है यह किसी से छुपा नहीं है, पोस्टमार्टम करने के एवरेज में रिश्वत मांगने के इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं मगर उन मामलों में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है,देखना होगा कि स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा टीम गठित कर जांच करने की बात कब तक पूरी हो सकेगी, या फिर यह मामला भी ठंडी बसते में चला जाएगा,

Related Articles

Back to top button