jobवायरल

India Post में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें आवेदन, 19000 से अधिक है सैलरी

जॉब l  भारतीय डाक में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है. अगर आप भी 10वीं पास कर चुके हैं और ड्राइविंग करना आता है, तो भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भारतीय डाक ने बिहार सर्कल के तहत ड्राइवर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

भारतीय डाक के इस भर्ती के जरिए कुल 17 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी भारतीय डाक में काम करने के इच्छा रखते हैं, तो 12 जनवरी तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.


जो कोई भी भारतीय डाक के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही लाइट और हैवी व्हीकल चलाने का तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए. इसके अलावा मोटर मैकेनिज्म का भी नॉलेज होना चाहिए.

भारतीय डाक के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन भारतीय डाक के इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल 2 पे मैट्रिक्स 7वें सीपीसी के अनुसार 19900 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button