बिज़नेस (Business)

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ टोनी विंसीक्वेरा  की जगह जानिए किसे मिलेगी कमान नए CEO का …

अगले साल की शुरुआत में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ टोनी विंसीक्वेरा अपने पद से हट जाएंगे. इसके बाद 2 जनवरी, 2025 से रवि आहूजा उनकी जगह लेंगे और टोक्यो स्थित सोनी ग्रुप कॉर्प की हॉलीवुड शाखा को संभालेंगे.

 मंगलवार को कंपनी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी. टोनी विंसीक्वेरा 2017 में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में शामिल हुए थे. वह दिसंबर 2025 के अंत तक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कंपनी के सलाहकार की भूमिका में बने रहेंगे. टोनी कंपनी के अधिकांश केबल नेटवर्क के विनिवेश और 2021 में क्रंचरोल अधिग्रहण सहित कई फैसलों में शामिल थे.

रवि आहूजा 2021 में प्रोडक्शन व्यवसाय की देखरेख के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में शामिल हुए. उन्होंने कई पुरस्कार विजेता सीरीज़ बनाईं, जिनमें द क्राउन, द बॉयज़, बेटर कॉल सॉल, शार्क टैंक, द लास्ट ऑफ़ अस, और कई अन्य शामिल हैं.इसके 16 मनोरंजन चैनल और 10 खेल चैनल हैं. इसने 1995 में भारत में अपना पहला चैनल लॉन्च किया था. इसका एक डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव भी है.

Related Articles

Back to top button