क्राइममनोरंजनवायरल

मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर 40 दिनों तक रखा हिरासत में, 3 IPS अधिकारी सस्पेंड

आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई में एक अभिनेत्री और मॉडल को गलत तरीके से गिरफ्तार करने और परेशान करने के आरोप में उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। यह मामला अब इसलिए चर्चा में आ गया है क्योंकि आईपीएस अधिकारियों पर ही कार्रवाई हुई है। एक्ट्रेस ने अपने खिलाफ दर्ज मामले में बिना उचित जांच के जल्दबाजी में गिरफ्तारी और टॉर्चर का आरोप लगाया था।

मुंबई की मॉडल और एक्ट्रेस naga788 कादंबरी जेठवानी की गलत गिरफ्तारी के मामले में आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। आंध्र प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक रैंक के एक अधिकारी सहित तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी की शिकायत के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की। आरोप था कि पुलिस अधिकारियों ने उचित जांच के बिना ही कादंबरिया जेठवानी को गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व खुफिया प्रमुख पी. इनमें सीताराम अंजनेयुलु (डीजी रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा (महानिरीक्षक रैंक) और पूर्व पुलिस उपायुक्त विशाल गुन्नी (अधीक्षक रैंक) शामिल हैं। जांच के बाद इन अधिकारियों पर एक्ट्रेस को परेशान करने का आरोप साबित हो गया है, इसलिए इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button