न्यूज़

50 वर्ष पुरानी पानी की टंकी गिराकर नई पानी की टंकी लगभग 10 लाख लीटर की बनाने की योजना….

मनावर शहर में लगभग 50 वर्ष पुरानी पानी की टंकी जिसकी सीमा खत्म हो चुकी थी उसे टंकी को नगर पालिका परिषद मनावर द्वारा गिराकर नई पानी की टंकी लगभग 10 लाख लीटर की बनाने की योजना है इस 50 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी को गिराने के लिए नगर पालिका ने कोलकाता की एक एजेंसी को ठेका दिया था। एजेंसी की टीम व नगर पालिका दोनों की टीमों को दो क्रेन मशीन एक जेसीबी मशीन को लगाया गया जिसको बहुत मशक्कत के बाद लगभग 10 से 12 घंटे सतत प्रयास करने के बाद रात्रि 12:00 बजे के लगभग उसे सुरक्षित गिराया गया ।

नगर पालिका सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि इस पानी की टंकी को गिराकर नई बड़ी पानी की टंकी बनाने की योजना हे। जो कि ज्यादा पानी की क्षमता की टंकी जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ 51 लाख रुपए हे। पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा जिससे कि शहर में पानी की जो समस्या है उसे हल कर शहर में पानी की सप्लाई को सुरक्षित और व्यवस्थित किया जाएगा।


इस मौके पर सीएमओ संतोष चौहान नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार पार्षद कैलाश राठौड़ वह अन्य परिषद के सभी पार्षद कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button