क्राइम

रायपुर में लोहे के सौदागर ने बनाई फर्जी दुनिया…

छत्तीसगढ़ की राजधानी में टैक्स चोरी की ऐसी पटकथा सामने आई है, जो कल्पना से भी परे है। एक लोहे के कारोबारी ने अपने मुनाफे की लकीर को इतना लंबा खींचा कि वह कानून के दायरे में आ गया—और अब सलाखों के पीछे है। 32 वर्षीय अमन अग्रवाल, जो अगस्त्या एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज का संचालक है, 26 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।

जांच में जो सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ वह यह कि कुछ बोगस फर्में उन लोगों के नाम पर थीं, जो वर्षों पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। 2010 में जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, उनके नाम पर 2013 और 2015 में करोड़ों की खरीदी दिखाई गई।

Advertisement

Related Articles

Back to top button