मध्यप्रदेश

ग्वालियर में सुबह-सुबह पुलिस ने किया एनकाउंटर, पकड़ा गया इनामी कुख्‍यात बदमाश

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सुबह-सुबह पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने शिवपुरी लिंक रोड शीतला माता के पास हत्या के आरोपी का एनकाउंटर कर उसे पकड़ा है. उसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. शॉर्ट एनकाउंटर में मुख्य आरोपी घायल हो गया है, जिसे ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. 

ग्वालियर में एनकाउंटर
ग्वालियर क्राइम ब्रांच को एक महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी. इस जानकारी के आधार पर जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में चोट लगी है. घायल बदमाश को ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

इनामी बदमाश को पकड़ा
कुछ दिनों पहले आरोपी आकाश जादौन निवासी सबलगढ़ जिला मुरैना ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में थी. आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था. पुलिस को आरोपी के फरार होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसे naga788 पकड़ने के लिए टीम पहुंची थी. घायल आरोपी के साथ टीम ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. 

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की हत्या का आरोपी शीतला माता रोड पर देखा गया है. इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच द्वारा दो टीमें बनाकर बदमाशों का पीछा किया गया. इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई. इस दौरान आकाश जादौन निवासी सबलगढ़ जिला मुरैना शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया. उसके साथ एक अन्य आरोपी सोहम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पकड़ा गया कुख्यात बदमाश 
जानकारी के मुताबिक शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुआ आकाश जादौन कुख्यात लुटेरा है. उसके खिलाफ करीब  22 से ज्यादा केस दर्ज हैं. ये अपनी गैंग के साथ लूट की वारदातों को भी अंजाम देता था.

Related Articles

Back to top button