खेल

 विराट कोहली, अयोध्या पहुंचकर किए दर्शन, अनुष्का भी हर कदम हैं साथ…

खेल l  विराट कोहली अब अयोध्या पहुंच गए हैं. पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भगवान रामलला के दर्शन किए और परिक्रमा भी की. दोनों ने हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर भी पूजा की.

 विराट कोहली इन दिनों लखनऊ में हैं. विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स से मैच खेलना है. यह दोनों टीमों का आईपीएल 2025 में आखिरी लीग मैच होगा. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और अब उसकी निगाहें पहले खिताब पर हैं. इस बीच टीम के सुपरस्टार विराट अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंच गए.

विराट कोहली 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 13 मई को वृंदावन पहुंचे थे. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने तब श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से भेंट की थी और आशीर्वाद लिया था. विराट और अनुष्का 2023 में भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे. विराट टेस्ट से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके है. अब वे भारत के लिए सिर्फ वनडे मैचों में खेलते नजर आएंगे.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे. दोनों ने करीब 1000 साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. विराट और अनुष्का का पूजा करते हुए वीडियो वायरल है. दोनों को मंदिर में भीड़ के बीच देखा जा सकता है. विराट और अनुष्का ने मंदिर में माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया. पुजारी ने भगवान के प्रसाद के रूप में कोहली को माला पहनाई.

Related Articles

Back to top button