मनोरंजन

 धड़क 2 पूरी तरह नई स्टार कास्ट और नई  के कहानी साथ….

मनोरंजन l धड़क 2 अब एक नए रंग-रूप और सोच के साथ सामने आ रहा है. फिल्म की कहानी पूरी तरह नई है, मेन रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगे और निर्देशन की कमान इस बार शाजिया इकबाल के हाथ में है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सिर्फ सीक्वल के नाम पर बन रही है, बाकी सब कुछ नया है.

हाल ही में फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिली है, लेकिन ये मंजूरी इतनी आसान नहीं थी. बोर्ड ने फिल्म में कुल 16 बदलाव बताए है, जिनमें डायलॉग्स, सीन और शब्दों से लेकर तकनीकी एलिमेंट्स तक शामिल हैं. इसके बाद ही फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया.

फिल्म में कुछ डायलॉग को राजनीतिक संकेत देने के कारण या जातिगत भावनाओं को आहत करने की आशंका के चलते बदला या म्यूट किया गया है. जैसे कि “धर्म का काम है” जैसी लाइन को बदलकर “पुण्य का काम है” किया गया. ये बदलाव इस उद्देश्य से किए गए हैं कि किसी भी वर्ग की भावनाएं आहत न हों.

Related Articles

Back to top button