ताप्ती बेसिन परियोजना mou पर हस्ताक्षर_प्रिन्स गुप्ता

भोपाल l दुनियाकी सबसे बड़ी ग्राउंड वॉटर रिचार्ज परियोजनाओं में शामिल ताप्ती बेसिन परियोजना को लेकर आज मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की दोनों सरकारों के बीच ऐतिहासिक एमओयू साइन किया गया.. यह समझौता मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुआ…
बैठक के बाद दोनों राज्यों ने ताप्ती बेसिन परियोजना को लेकर करार किया जो भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा…राजधानी ले मिंटो हाल में ताप्ती बेसिन परियोजना समझौते पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ने हस्ताक्षर किए.. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा की इस समझौते से दोनों राज्यों को फायदा होगा.. मोदी सरकार के आने के बाद कई जल परितायोजनाएँ मूर्त रूप ले रही है..

वही मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा की..ताप्ती बेसिन समझौते से दोनों राज्यों के बीच एक नये अध्याय की शुरुआत होगी..आगे सीएम ने कहा की मध्यप्रदेश 247 नदियों का मायका है..आगे ताप्ती गोदावरी से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे..इससे दोनों राज्यों के किसानों को काफ़ी फायदा होगा…इसके साथ सीएम ने बताया की कई अन्य योजनाओं पर भी आगे दोनों राज्य मिलकर काम करेंगे…