क्राइमदुर्ग

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तलवार से हमला कर युवकों ने एक दुसरो को किया लहूलुहान, 

दुर्ग। युवकों के बीच तलवार और कटरबाजी हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. मामला दुर्ग  जिले  के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है ,

 सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवक आपस में भिड़ गए. फिर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर तलवारबाजी और कटरबाजी हुई. इस वारदात में 4 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल युवक सतीश सेन को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button