क्राइम

शराबी पति ने शराब के नशे में आपसी रंजिश के चलते कर दिया पत्नी और सास की हत्या…

जशपुर।  मामला  कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है. जहां एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास की लाठी-डंडे से पिट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने परिवारिक विवाद के कारण शराब के नशे की हालत में  पत्नी और सास की हत्या को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पतासाजी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button