छत्तीसगढ़राजनीति

राजनीति के बाद अब सिंगिंग में भी हाथ आजमा रहे अमित जोगी, कौआ की आवाज वाला वीडियो वायरल

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। राजनीति के साथ अब वह सिंगिंग में भी हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गीत रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके कौआ की आवाज निकालने वाले अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की रिकॉर्डिंग की झलक

अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचकर खुद ही एक गीत रिकॉर्ड कर बैठे। उन्होंने Gaurav R Music में हुए रिकॉर्डिंग सेशन की एक छोटी-सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अपने पोस्ट में अमित जोगी ने लिखा कि वे एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गए थे और वहां पहुंचकर खुद एक गीत रिकॉर्ड कर बैठे। उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन को लेकर कहा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें बस गा दिया जाता है।

गांधी जयंती पर रिलीज होगा पूरा गीत

अमित जोगी ने बताया कि इस गीत का पूरा वर्जन गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन की छोटी-सी झलक साझा की है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अमित जोगी के इस नए अंदाज की चर्चा हो रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि गांधी जयंती के दिन रिलीज होने वाला उनका पूरा गीत कैसा होगा।

Related Articles

Back to top button