छत्तीसगढ़

सीएम विष्णु देव साय ने ‘भू-जल संवर्धन मिशन’ के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया. 

रायपुर l मंगलवार को ‘भू-जल संवर्धन मिशन’ के प्रथम सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ,उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की. इस अवसर पर वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में.

जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में इस कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के भविष्य के लिए एक निर्णायक कदम है. हमारे ऊर्जावान उपमुख्यमंत्री जिनके पास नगरीय प्रशासन मंत्रालय भी है, के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया है, ताकि जल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल हो सके.

जल संवर्धन और भूजल संकट से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिए गए. इस कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही, ‘वॉटर मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात राजेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन. राजस्थान जैसे सूखा प्रभावित राज्य में जल क्रांति लाने वाले राजेंद्र सिंह की उपस्थिति ने कार्यशाला में विशेष ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया.करीब साढ़े चार घंटे चली इस कार्यशाला .

Related Articles

Back to top button