खेल

आईपीएल 2025 अब अंतिम पड़ाव पर ,तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है.

खेल l आईपीएल 2025 में तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. वहीं अब दो टीमें प्लेऑफ (IPL Playoffs Scenario) की दौड़ में शामिल है. दरअसल, गुजरात टाइटंस (GT), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है. बता दें कि लखनऊ को तगड़ा झटका लगा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. 

मुंबई इंडियंस (MI) की 12 मैचों में 7 मुकाबले में जीत और 5 में हार के बाद 14 अंक और प्लस 1.156 रनरेट के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अब तक 12 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 6 में जीत और 5 में हार मिली है. डीसी 13 अंक और प्लस 0.260 रनरेट के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. 

गुजरात टाइटंस (GT) की टीम अब तक 12 मैच खेल चुका है, जिसमें से 9 मैच में जीत और 3 मुकाबले में हार मिली है. जीटी 18 अंक और प्लस 0.795 रनरेट के साथ पहले पायदान पर स्थित है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को  8 मैच में जीत मिली है, जबकि 3 में हार  मिली. आरसीबी 17 अंक और प्लस 0.482 रनरेट के साथ पहले दूसरे नंबर पर मौजूद है. पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम 11 मुकाबले में 7 जीत और 3 हार के बाद 17 अंक और प्लस 0.389 रनरेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है. 

मुंबई और दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है. दरअसल, चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस (MI) और  दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज कांटे की टक्कर होगी. 

Related Articles

Back to top button