गरियाबंद

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा,

गरियाबंद l भारतीय सेना की बहादुरी और “ऑपरेशन सिंदूर” की गौरवपूर्ण सफलता के सम्मान में गरियाबंद में शनिवार को एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा केवल एक शोभा यात्रा नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति जनमानस की अटूट आस्था, गौरव और समर्थन की अभिव्यक्ति बनकर उभरी।

यात्रा की शुरुआत कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी मैदान में जाकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा — हाथों में लहराते तिरंगे, गूंजते ‘भारत माता की जय’ के नारों और देशभक्ति के गीतों ने वातावरण को पूरी तरह देशराग में डुबो दिया।

इस आयोजन में जिला भाजपा अध्यक्ष र, नगर पालिका अध्यक्ष व, जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हर उम्र, हर वर्ग के लोग एकसाथ तिरंगे के नीचे एकजुट दिखाई दिए — एक भाव, एक उद्देश्य और एक संदेश लेकर: “हम सब साथ हैं — सेना के साथ, देश के साथ।”

Related Articles

Back to top button